मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा पुर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी, पुर्व सांसद नकुल नाथ जी, के निर्देशानुसार पांढुर्णा जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास काम्बे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, की सहमति से विनोद गजभिए को अनुसूचित जाति विभाग का पांढुर्णा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

साथ ही महिला विभाग से श्रीमती मीना ढोके को पांढुर्णा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, डॉ राजेश सोमंकुवर को अनुसूचित जाति का प्रभारी बनाया गया। सभी कांग्रेस के कर्मठ, सक्रिय कार्यकर्ता है। इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए इन्हें माननीय कमलनाथ जी ने ज़िम्मेदारी दी।

