नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हम लोग बार बार संजय गांधी योजना के लाभ धारकों से अपील कर रहे हैं कि 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा कर लें अन्यथा खातों में वेतन जमा नहीं होगा। संजय गांधी वेतन योजना की प्रमुख श्रीमती माया शिवदे ने New India Time’s से बातचीत में उक्त अपील करते हुए योजना का वर्तमान स्टेटस पेश किया। शिवदे ने बताया कि तहसीलदार नानासाहब आगले की अगुवाई में हमने जामनेर ब्लॉक में राजस्व कर्मियों को सूचित किया है कि जल्द से जल्द पात्र लाभ धारकों को DBT सिस्टम से जोड़ें। सरकार ने 13905 में 4819 का वेतन बैंक खातों में डाल दिया है। जामनेर शेंदुर्णी पहूर से काफी डेटा ऑनलाइन होना शेष है। प्रशासन ने 28 जनवरी 2025 के दिन जामनेर तहसील कार्यालय में एक कैंप का आयोजन करवाया है। प्रशासन अपील कर रहा है कि संजय गांधी योजना श्रावण बाल योजना के पात्र लाभ धारक इस कैंप में पधारें। आते समय मूल आधार कार्ड, बैंक खाता पास बुक और आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर जोड़ा है वह मोबाइल फोन लेकर कैंप में आए। कैंप में DBT (Direct Benifit Transfer) सिस्टम की सारी ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रशासन पूरा कर देगा। इस दौरान जिन लाभ धारकों का आधार कार्ड अपडेट यानी उन्नत करवाना बाकी है वे करवा लें। अगर KYC करवाई नहीं होगी तो बैंक को उसका आवेदन दें। ग्रामीण इलाकों में वहां के लाभ धारक गांव के कोतवाल और पटवारी से संपर्क करें और ऊपर बताई सूचना पर अमल कर सभी कागजात जमा करवाएं।
