उपार्जन केन्द्र में चल रहा रेला फर्जी रजिस्ट्रेशन पर बिक गई 252 क्विंटल धान | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

उपार्जन केन्द्र में चल रहा रेला फर्जी रजिस्ट्रेशन पर बिक गई 252 क्विंटल धान | New India Times

मैहर जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत फर्जी रजिस्ट्रेशन में बिक गई 252 क्विंटल धान। क्या होगी कार्यवाही या मामला राजनीतिक सरपरस्ती अवैध रजिस्ट्रेशन पर विक्रेता को मिलेगी वाह वाही। गत वर्ष पूर्व मैहर जिला बनाया गया जिसका गौरव दिवस भी बड़े ही धूमधाम से मनाया मैहर जिले में नित नये विकाश की योजनाओं की आधारशिला तैयार की जा रही है। वहीं मैहर जिले के वेयर हाउसों के अध्यक्ष मृगेंद्र मिश्रा द्वारा अवैध रजिस्ट्रेशन पर धान विक्रय का कारनामा चार चांद लगा रहा है। जिन्होंने धीरेन्द्र प्रसाद मिश्रा की जमीन का स्वयं के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा कर 252 क्विंटल धान का विक्रय किया है। जब की शासन के गाइडलाइन अनुसार किसी की जमीन का किसी और के नाम रजिस्ट्रेशन हो ही नहीं सकता सिर्फ और सिर्फ फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कर उस पर रकवे को जोड़ा जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.