रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बैठक अनुविभागीय अधिकारी के नवीन सभा कक्ष में आयोजित की गई। गणतंत्र दिवस उत्सव पूर्वक मनाने के लिए जनप्रतिनिधियों पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक कर विचार विमर्श किया गया। अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के समारोह को मनाए जाने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किये जाने एवं शासन के निर्देश के संबंध में बताया गया महत्वपूर्ण बैठक में अनेक निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद राहुल सिंह वर्मा, जनपद सीईओ अंतर सिंह डावर, बिईओ दिलीप नायक, बी आर सी महेश सोलंकी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, उपाध्यक्ष सुशीला गौरसिंह भूरिया, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनगरा, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, इमरान शेख, अरुण ओहारी, समाज सेवी नीरज श्रीवास्तव, अन्न सिंह वसुनिया, आदी उपस्थित थे।

