कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के माध्यम से हितग्राही भूरी धूमसिंह बारिया निवासी वगई छोटी तहसील राणापुर को कलेक्टर नेहा मीना द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान की गई। आवेदक कमलेश डामोर निवासी भाटियाबयड़ी द्वारा बताया गया कि प्रार्थी का हाथ पर बिजली का करंट लगने से शक्तिहीन हो गया व पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आवेदक को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

आवेदिका कु. हीरा हटीला ने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया कलेक्टर द्वारा 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। आवेदिका सारिका मुलेवा निवासी पेटलवाद द्वारा बताया गया कि उनके पति पेटलवाद ब्लास्ट कांड में वर्ष 2015 में निधन हो गया उनके 2 बच्चें है एवं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है, कलेक्टर द्वारा 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। आवेदक मानु पिता दितिया पारगी निवासी ग्राम बलवासा तहसील थांदला द्वारा बताया गया कि उचित मूल्य की दुकान पर हितग्राहियों को नियमानुसार अनाज वितरित नहीं करने एवं हितग्राहियों के हस्ताक्षर अंगूठा लेकर इंट्री कर बाद में आने का बोलकर भगा देने तथा समूह संचालक एवं सेल्समेन के द्वारा ग्रामवासियों को निर्धारित मानक के अनुसार अनाज वितरण नहीं किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदक मेगा भूरिया द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत मोहनकोट में वन भूमि पर कई वर्षों से खेती कर रहा वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भू- अधिकार देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक अजित राठौर ग्राम पंचायत तलावली तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि वर्तमान सचिव से 1.5 माह से कार्यस्थल पर नहीं आने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 45 आवेदन आए। इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article