पवन परूथी/गुलशन परूथी डबरा, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रावत समाज नवयुवक मंडल के तत्वाधान में 29 दिसंबर 2024 को ओम मैरिज गार्डन, ठाकुर बाबा बाईपास रोड, डबरा में युवक-युवती डिजिटल परिचय सम्मेलन और परिचय पत्रिका विमोचन का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस आयोजन ने समाज की एकता और प्रगति का नया अध्याय लिखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना, उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात 2024 की रावत समाज युवक-युवती परिचय पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस पत्रिका में समाज के 104 युवक-युवतियों का डिजिटल परिचय अंकित किया गया है, जो समाज के लिए एक अनूठी पहल है।
आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि 19 घाटों के 206 गांवों के समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे अभूतपूर्व सफलता दिलाई। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को सराहा। लक्षन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हनु सर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता और प्रगतिशीलता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “इस तरह के आयोजन समाज के बिचौलियों पर निर्भरता कम कर सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनते हैं, जो योग्य वर-वधू के चयन को सरल और प्रभावी बनाते हैं।”
इस दौरान संजय सिंह रावत, राकेश रावत शैलेंद्र सिंह रावत कुमारी आशु रावत अखिलेश रावत हाकिम सिंह रावत कल्याण सिंह रावत आदि मौजूद रहे। रावत समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पोषण सिंह रावत ने पिछले दो माह से लगातार इस आयोजन की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। संयोजक राघवेंद्र सिंह रावत (असिस्टेंट कमिश्नर, GST), सचिव रामकिशोर रावत, और संरक्षक प्रीतम सिंह रावत ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने में सफल रहा, बल्कि समाज में भविष्य की नई संभावनाओं का द्वार भी खोला।

