मोहाड़ी पुलिस ने शादी समारोह में चोरी हुए 26 तोला सोने को राजगढ़ से किया बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मोहाड़ी पुलिस ने शादी समारोह में चोरी हुए 26 तोला सोने को राजगढ़ से किया बरामद | New India Times

एक होटल में हुए विवाह समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए गए 26 तोला सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी का सोमवार को मोहाड़ी थाना प्रभारी आधिकारी शशिकांत पाटील ने पर्दाफाश किया है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ से आभूषण जब्त करने में पुलिस सफल हुई है लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश पुलिस के चुंगुल से फरार होने में कामयाब रहे हैं।

एसपी श्रीकांत धीवरे ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतिभा राजेंद्र बोरसे की बेटी सलोनी के विवाह समारोह दो दिसंबर 24 को रात 09.15 बजे होटल कृष्णा रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक छोटे लड़के और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वादी के पर्स से सोने के हार, चूड़ियां, तीन चेन, कान की बाली, मोबाइल फोन और नकद चोरी कर लिए थे। इस घटना के बाद वादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी श्रीकांत धीवरे ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शशिकांत पाटिल को जांच करते हुए पाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी नंदुरबार और अकोला जिले में हुई थीं और चोरी का तरीका भी एक समान था।

पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया जिसने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना अंतर्गत सांसी कढिया, गुलखेड़ी गांव पर नजर रखी। लगातार 9 दिनों की जांच के बाद पुलिस को सफलता मिली और संदिग्ध चोर गौरव बबलू सांसी, सावंत ऊर्फ चप्पू भारतसिंग सांसी, कालू गोली सांसी, बबलू सुमेर सिसोदिया छिपे हुए हैं। पुलिस ने बोडा थाने की मदद से मौके पर छापे मारी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए। हालांकि, उनके निवास स्थान की तलाशी के दौरान चोरी गया सारा सोना बरामद कर लिया गया।

    विवाह समारोह में आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पोलीस अधीक्षक किशोर काळे, डीवाईएसपी राजकुमार उपासे के निर्देशन में य मोहाडी थाना प्रभारी अधिकारी शशिंकात पाटील के नेतृत्व में पीएसआई अशोक पायमोडे, कांस्टेबल प्रकाश जाधव, मनिष सोनगिरे ने किया है।

    By nit

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Gift this article