पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णलाल चंदानी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर बसों में लगे प्रेशर हॉर्न हटवाए। इस दौरान 45 बसों से प्रेशर हॉर्न हटाए गए और 7 चालान बनाए गए।
उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में झांसीरोड, कम्पू, और मेला थाना क्षेत्रों में यह अभियान चला। थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर, सुनील सिकरवार, राधावल्लभ गुर्जर और अन्य अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान के तहत वाहन चालकों को भविष्य में प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।

