मेघनगर वार्ड नंबर 03 में जन कल्याण शिविर किया गया आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर वार्ड नंबर 03 में जन कल्याण शिविर किया गया आयोजित | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जन जन तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान दिनांक 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक  आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत आज मेघनगर में वार्ड नंबर 03 में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। नगर परिषद मेघनगर द्वारा इंद्रा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंद्रा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन ऑन लाइन किए गए।

New India Times

मुख्य मंत्री जन कल्याण अभियान शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग से cho संगीता डामोर व cho काजल डामोर, द्वारा नवीन आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे एवं साथ ही लोगों की शुगर,एवं बीपी की भी जांच की जा रही है एवं पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टर सुरेश गोड द्वारा पशु का पंजीयन भी किया गया है। महिला बाल विकास विभाग से लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया राजस्व महा अभियान अंतर्गत कस्बा पटवारी दिलीप भूरिया द्वारा भू स्वामी की ई केवाईसी भी गई उक्त अभियान के दौरान वार्ड 01 की पार्षद श्रीमती सायदा भाबर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा, योजना प्रभारी लीला डामोर, योगेश पंचाल, आदि नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.