अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 
साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है जो आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार बीते दिनो शशिकांत चौबे ने एक लिखित आवेदन सौंपा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर फोन पर आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 18 हजार 995 रुपए निकाल लिए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी फर्जी सिम बेचने वाले मोहम्मद शाकिब रहमान पुत्र मतिउर रहमान (23 वर्ष) निवासी पुराना टोला साहिबागंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर बिहार, को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गयी उस ने बताया कि उसने एक महिला की फोटो का इस्तेमाल करके आरोपी को 5 हजार रुपए में सिम बेची थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
