ग्वालियर के सपूत शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह जी का 8वा शहादत दिवस 7 दिसम्बर को | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​ग्वालियर के सपूत शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह जी का 8वा शहादत दिवस 7 दिसम्बर को | New India Timesग्वालियर निवासी कैप्टन उपमन्यु सिंह 22 रायफल रेजिमेंट ने कश्मीर के सोपोर में 7 दिसम्बर 2010 को अपनी शहादत देकर न केवल एक मकान में छिपे सारे आंतकवादियो को मार गिराया था बल्कि अपनी पूरी टुकड़ी को सुरक्षित बचा लिया था, उनकी इस शहादत को प्रतिवर्ष शाहिद कैप्टन उपमन्यु सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्षा श्रीमति सुमन सिंह एवं सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने NIT संवाददाता को बताया कि इस बार 7 दिसम्बर को सुबह 11 बजे शाहिद कैप्टन उपमन्यु पार्क रूपसिंह स्टेडियम के पास महापौर निवास के सामने शहादत दिवस के रूप में देश भक्ति के गीतों के साथ शाहिद कैप्टन उपमन्यु सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष विशेष रूप से उपस्तिथ रहेंगे। पदाधिकारियों ने सभी ग्वालियर निवासियों से आग्रह किया है कि देश के सच्चे सपूत की शहादत को नमन करने के लिए थोड़ा वक्त निकाल कर जरूर उपस्तिथ रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.