पिरामल फाउंडेशन का टी,बी मुक्त अभियान जिला झाबुआ के तहत मेघनगर जनपद सभा कक्ष में की गई बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

मेघनगर जनपद सभा कक्ष में राष्ट्रीय टी,बी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टी, बी, मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत झाबुआ जिले के मेघनगर जनपद सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। पिरामल फाउंडेशन के जिला स्तर पर पदस्थ डीपीओ जोन मंडोरिया, डिपीसी गणेश देपाले, फील्ड कार्यकर्ता चेतना साहू, वैभव गोरे, स्नेहिल त्रिवेदी, निशि गंधा भंडारकर, कामरान आजम, अंकित कोठारे आदी।

मेघनगर जनपद सभा कक्ष में बैठक को संबोधित करते हुए अनुविभागिय अधिकारी मुकेश सोनी ने बताया के हमारे झाबुआ जिले से टी, बी, के मरीजों से संपर्क कर उन्हें दवाई के किट पैकेज दिलवा कर इस बिमारी से मुक्ति दिलवाना है ओर आगे
अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि ऐसे मरीजों को पोषण आहार की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए इस लिए में यहां मौजूद रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री से अनुरोध करता हूं के वे चार गांवों के मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार संस्था की ओर से दिया जाए।

पिरामल फाउंडेशन का टी,बी मुक्त अभियान जिला झाबुआ के तहत मेघनगर जनपद सभा कक्ष में की गई बैठक आयोजित | New India Times

जो मरीज़ टीबी की दवाई लगातार ले रहे हैं उनसे भी रुबरु चर्चा की गई। मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा के टी,बी, का मरीज समय-समय पर दवाईयां ले तो इस बिमारी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकता है। जनपद अध्यक्ष ललीता मुकेश मुणीया ने कहा हम भी सभी सरपंच पंच एवं ग्रामीण लोगों से बैठक कर चर्चा करेंगे और जो भी मरीज होगा उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवायेंगे।

पिरामल फाउंडेशन का टी,बी मुक्त अभियान जिला झाबुआ के तहत मेघनगर जनपद सभा कक्ष में की गई बैठक आयोजित | New India Times

इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया, समाजसेवी भरत मिस्त्री, पत्रकार रहीम शेरानी, आदी उपस्थित रहे। टी,बी, की बिमारी को जड़ से ख़त्म करने के लिए पिरामल फाउंडेशन के कार्यकर्ता भी मैदानी स्तर पर काम कर रहे हैं।

By nit