लव, सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर पहले बनाया शारीरिक संबंध, अब कर रहा है ब्लैकमेल, शिकायत दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी | New India TimesOplus_131072

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अम्बेडकर नगर (यूपी), NIT:

लव, सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर पहले बनाया शारीरिक संबंध, अब कर रहा है ब्लैकमेल, शिकायत दर्ज होने के एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी | New India Times

साथ जीने मरने की कसमें खाकर प्यार करने वाले प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर शादी से इंकार कर दिया और अब ब्लैकमेल भी कर रहा है। प्रेमिका ने इसकी शिकायत थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आपको बताते चलें की थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र की निवासिनी का आरोप है कि मनीष कुमार पुत्र गनपत प्रसाद निवासी ग्राम पियारेपुर डिहवा, थाना अहिरौली लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा जब लड़की ने शादी करने की बात की तो उसने शादी से इन्कार कर दिया और कहा की यह तो टाइम पास था शादी नहीं कर सकते और अगर थाने पर शिकायत की तो रखी हुई फोटो और बातचीत ऑडियो हम वायरल कर देंगे। लड़की ने लोग लाज के कारण अपने अरमानों का गला घोंट दिया। परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और तय की इस बात की भनक लगते ही आरोपी लड़के ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसे की मांग भी करने लगा। लड़की ने अपनी शिकायती पत्र में बताया कि लड़के को एक सोने की अंगूठी भी दी गई लेकिन अब वह हज़ारों रुपए की डिमांड कर रहा है और लड़की के होने वाले पति को भी फोन करके धमकी देने की बात कही है। 5 नवंबर 2024 को थाना इब्राहिमपुर में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मु. अ. 0284 धारा 69, 316 (2) 308 (2) 351 (3) बी एन एस के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.