थाना जीआरपी भोपाल में पदस्थ निरीक्षक जहीर खान और प्रधान आरक्षक मकसूद खान को किया गया सम्मानित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना जीआरपी भोपाल में पदस्थ निरीक्षक जहीर खान और प्रधान आरक्षक मकसूद खान को किया गया सम्मानित | New India Times

थाना जीआरपी भोपाल में पदस्थ निरीक्षक जहीर खान और प्रधान आरक्षक 287 मकसूद खान का सम्मान किया गया। अपराध क्रमांक 846/24 धारा 304 BNS झपट मारी के फरियादी सुयोग शर्मा जी निवासी सिरोंज जिला विदिशा की रिपोर्ट पर से उनसे लूटे गए मोबाइल की सीडीआर प्राप्त होने पर आरोपी अफशान पिता मोहम्मद फरमान निवासी भोपाल की तलाश सईद नगर कोहेफिजा और आरोपी की सुसराल ऐशबाग पर की गई जहां आरोपी नहीं मिला, आरोपी की सुसराल में मामले का मोबाइल फोन उसकी पत्नी से जप्त किया गया। जप्त किया मोबाइल फरियादी सुयोग शर्मा जी को न्यायालय के आदेश पर से वापस किया गया। आरोपी अफशान की तलाश जारी है। आरोपी थाना जीआरपी भोपाल में पहले भी मोबाइल चोरी के मामलों में बंद हो चुका है। फरियादी सुयोग शर्मा ने शासकीय रेलवे पुलिस का सम्मान कर धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article