घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा: फूलबाग चौपाटी पर छापे में 5 सिलेंडर जब्त, 4 दुकानों पर केस दर्ज | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा: फूलबाग चौपाटी पर छापे में 5 सिलेंडर जब्त, 4 दुकानों पर केस दर्ज | New India Times

घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को फूलबाग चौपाटी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 5 सिलेंडर जब्त किए गए और 4 प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 

सहायक खाद्य अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय ने बताया कि कार्रवाई में प्रिंस चायनीज से 2 सिलेंडर, और मिलन चायनीज, किंग अंकल, तथा अंकल कॉर्नर से 1-1 सिलेंडर जब्त किया गया। ये सभी सिलेंडर अनंत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में सौंप दिए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों के लिए रसोई गैस की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article