डीएम, एसपी के निर्देश पर वनवे का हुआ शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम, एसपी के निर्देश पर वनवे का हुआ शुभारंभ | New India Times

यातायात माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं राजेश एसo पुलिस अधीक्षक के  निर्देशन में नगर आयुक्त डॉ विपिन मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, रविंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा बहादुरगंज मार्केट थाना सदर बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए, एकल मार्ग व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया।

नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि एकल मार्ग व्यवस्था घंटा घर चौराहा से बहादुरगंज से पंखी चौराहा तक लागू रहेगी, जिसमें घंटा घर चौराहा से पंखी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन (भारी वाहन को छोड़ कर) आ सकेंगे और पंखी चौराहा की तरफ से बहादुरगंज होते हुए दोपहिया वाहन (स्कूल के बच्चों, बुजुर्ग, बीमार) को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे और अल्का गेस्ट हाउस तिराहा, जेल रोड और पचराहा के तरफ से दो पहिया वाहन (स्कूल के बच्चों, बुजुर्ग, बीमार) को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहन प्रति बन्धित रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article