राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

भानपुर केकड़िया में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य और खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में जनजातीय समुदाय के भाई-बहनों ने बड़ी संख्या भाग लेकर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का सम्मान किया।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिससे स्थानीय लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को सीधे देख और सुन सके। इस मौके पर समारोह स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें नि:शुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जन्म जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा “भगवान बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए आदर्श है। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम अपने समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं।”

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

खजुराहों सांसद श्री वीडी शर्मा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर उनकी महान उपलब्धियों को याद करते हुए कहा “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने छोटे से जीवन में जो अद्भुत कार्य किए वह सदियों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों के खिलाफ उनके आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी। हमें गर्व है कि हमारे देश में ऐसे महानायक जन्मे, जिन्होंने हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान पर गर्व करना सिखाया।”

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 में भोपाल, मध्यप्रदेश से जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया था, जो आदिवासी समुदाय के योगदान और गौरव को सम्मान देने का दिन है। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की वीरता, संघर्ष और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव मनाते हुए जनजातीय समाज के इतिहास को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 75 हजार करोड़ रुपये की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत देश भर के जनजातीय बाहुल्य 63,843 ग्रामों और मध्यप्रदेश के 11,377 ग्रामों का चयन किया गया है।इस योजना में भोपाल जिले के जनपद पंचायत फंदा के ग्राम भानपुर केकड़िया का चयन किया गया है, जिसकी कुल जनसंख्या 2,120 है। इनमें से जनजातीय वर्ग की जनसंख्या 1,156 (56%) है।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

पांच वर्षों में इन ग्रामों में 100% आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। इनमें पक्के मकान, सड़के, पेयजल, होम स्टे, जनजातीय बहुउद्देश्यीय मार्केटिंग सेंटर, घरेलू गैस, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सिकल सेल सेंटर, आंगनवाड़ी, पोषण वाटिका, आयुष्मान कार्ड, छात्रावास, विद्यालय, ग्रिड बिजली कनेक्शन, सोलर ऊर्जा, वन पट्टों के माध्यम से आजीविका के साधन, मोबाइल कनेक्टिविटी और डिजिटल इनिशिएटिव्स शामिल हैं।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य एवं खजुराहो सांसद श्री शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित | New India Times

भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में चयनित ग्राम भानपुर केकड़िया में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्यों की ट्रेनिंग और उन्मुखीकरण भी किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article