आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी की 135 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू जी की 135 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

देश के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वी जयंती पर बुरहानपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ने जय स्तंभ स्थित नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन का स्मरण किया। ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता हाजी शेख रुस्तम ने कहा कि देश जिन संघर्षों से गुज़र कर और जिन हालातो में आज़ाद हुआ उन हालातों में देश का नेतृत्व करने के लिए नेहरू जी से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता था। इसीलिए गांधी जी ने देश की बागडोर नेहरू को सौंपी थी।

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते एक तरफ़ देश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी, जिससे आज हमारा देश विश्व के अग्रणी के राष्ट्रों में शुमार किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ संवैधानिक मूल्य विशेष कर धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूत किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में सामरिक प्रतिस्पर्धा की होड़ लगी हुई थी। नेहरू जी ने गांधी जी के शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलकर शांति चाहने वाले राष्ट्रों को साथ लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व किया और विश्व में देश की एक अलग पहचान बनाई।

इस अवसर पर पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, प्रदेश महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, सहसचिव इंद्रसेन देशमुख, केडी पटेल, कैलाश यावतकर, अनीता यादव, सरिता राजेश भगत, आशीष भगत, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, अरुण जोशी महाराज, प्रमोद जैन, पार्षदगण एहफाज मीर,आसिफ खान, अजय बालापुरकर, हमीद डायमंड, अमर यादव, असलम खान, रियाज उल हक अंसारी, राजेश भगत, साजिद अंसारी, रफीक, जिया उल हक अंसारी, रहीम अंसारी, हारून शेख  मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article