डोहरिया बाजार, आरo आरo सीo सेंटर में एसo एलo डब्लूo एमo का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

12 नवम्बर 2024 को विकास खण्ड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत डोहरिया बाजार आरo आरo सीo सेंटर में एसo बीo एमo द्वितीय फेस अन्तर्गत वित्तीय वर्ष  2024-25 में चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधान गण, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मचारी का ओo डीo एफo प्लस मॉडल ग्राम तैयार करने का 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ओo डीo एफo प्लस मॉडल गांव को तैयार करने का विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही बताया गया कि हम सभी को नाडेप कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, सोक पीट से होने वाले फायदे को भी बताया गया। जेo ईo सूर्य प्रकाश वर्मा ने आरo आरo सीo सेंटर में बनाने वाले नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट सोक पीट एवं अन्य के टेक्निकल बिंदु को विस्तार से बताया गया जिससे लोगों को इसकी जानकारी विस्तृत रूप से हो सके कार्य क्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रिया साहनी ने किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्राम सचिव आनंद सिंह ने किया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम सचिव आनंद सिंह, जेoईo सूर्य प्रकाश वर्मा, खंड प्रेरक आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं टीo एo धनंजय दूबे, प्रधान गण, अंजू देवी, सुंदरी, ज्योति सिंह, सोमनाथ, राजकुमार, सुग्रीव, अजय, पंचम, गणेश, मनदीप यादव, उदय राज, विनय कुमार, धर्मराज सिंह, विमलेश तिवारी, शिवपूजन, उपेन्द्र, विकास चंद, ध्रुव मल्ल, शैलेश, नीरज, हरीश चंद, अभिमन्यु एवं सफाई कर्मचारी एवं पंचायत सहायक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article