अतीश दीपंकर /सुमन मिश्रा, कटिहार (बिहार), NIT;
गाय चराने के दौरान गाय के मकई खेत में जाने के कारण एक 10 वर्षीय बच्चे की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामला बिहार के कटिहार ज़िले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिसिया गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 4 बजे मोहम्मद अली पिता जमील अपने गाय को चराने बहियार गया था कि अचानक गाय उसी गांव के तीर्था सिंह के खेत में चली गयी, जिस पर भड़कते हुए तीर्था ने बच्चे के गले में गमछा डाल कर पटक पटक कर मार डाला।
घटना की सूचना पाकर गांव वाले दौड़ कर गए और तीर्था को भी बुरी तरह से मारा पीटा, से कोढ़ा अस्पताल से कटिहार सदर रेफर किया गया है। गांव में दोनों तरफ से तनाव ब्याप्त है। थाना अध्यक्ष स्थिति पर पैनी नज़र बनाये हुए हैं।
