झांसी में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पार्षद अस्पताल में भर्ती | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; ​झांसी में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पार्षद अस्पताल में भर्ती | New India Timesनगर निकाय चुनाव के परिणाम आते ही चुनावी रंजिशों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के चलते हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसिंह टोरिया में वार्ड नं 56 से जीते पार्षद को उसके चुनाव कार्यालय में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।​झांसी में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पार्षद अस्पताल में भर्ती | New India Timesकोतवाली थाना क्षेत्र के नरसिंहराव टोरिया के वार्ड नं 56 से अनिल सोनी ने आज ही निर्दलीय चुनाव में अपनी जीत दर्ज की है। अभी जीत का सिलसिला चल ही रहा था कि अनिल के चुनाव कार्यालय में चार पांच लोगों ने आकर झगड़ते हुए गोली से फायर कर दिया। गोली अनिल के सर से छिलते हुए निकल गयी। जीत के माहौल में चली गोली से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में अनिल को मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा अनिल का इलाज किया जा रहा है। ​झांसी में नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल पार्षद अस्पताल में भर्ती | New India Timesसूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर दी है। गोली चलाने वाला वार्ड 56 से ही प्रत्याशी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हार से बौखला कर उसने गोली मार दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article