अब 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का बनने लगा आयुष्मान कार्ड | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अब 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का बनने लगा आयुष्मान कार्ड | New India Times

70 वर्ष या उससे से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी लाभ देने के लिए सरकार ने योजना की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत पहला आयुष्मान कार्ड भी जनपद में बन गया है। यह कार्ड जिला महिला चिकित्सालय में बनवाया गया है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे से अधिक आयु वर्ग के वयोवृद्ध जनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जनपद में भी शासन के निर्देश के बाद सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर शुरू हो गई है।

इसी क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में तैनात आयुष्मान मित्र राधा द्वारा गिरीश कुमार सिंह का पहला कार्ड बनाया गया है, जो लखीमपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं और उनकी जन्मतिथि 1950 है। उन्हें आयुष्मान कार्ड सोमवार को प्रदान भी कर दिया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ अक्षत अग्रवाल, जिला सूचना प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.