गौ संरक्षण निर्माण केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गौ संरक्षण निर्माण केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण | New India Times

न्यू ककरा सिटी स्थित गौ संरक्षण केन्द्र बनाया जा रहा है, जिसका जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। 2.50 हे0 में 500 क्षमता का गौशाला, 2.60 हे0 में नन्दी शाला तथा गौ आश्रय स्थल 0.63 हे0 में 250 क्षमता गौ संरक्षण निर्माण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त विपिन कुमार को निर्देश दिए  कि 15 नवम्बर तक भूमि को समतल करके आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए।
डीएम ने कहा कि किसी भी बड़े पेड़ों को न हटाया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.