मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना कटरा मोo मुगला निवासी अखिल त्यागी ने अपने भाई संजीव कुमार त्यागी उर्फ संजू के अपहरण की सूचना 21 अक्टूबर को थाना कटरा में सूचना दर्ज कराई थी। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश एसo ने थाना कटरा, SOG सर्विसलांस सेल टीम को लगाया।
अखिल त्यागी के मोबाइल पर अज्ञात कॉल आती है और संजीव कुमार त्यागी के अपहरण के बदले फिरौती मांगी जाती है अपहरण कर्ताओं ने फिरौती की रकम बहुल नदी के पल पर लाने के लिए कहा
ओम शंकर शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा, धर्मेंद्र कुमार एसओजी प्रभारी, उo निo विनोद कुमार उo निo इतेश तोमर, उo निo कपिल देव, सुशील शर्मा, उदयवीर सिंह, खालिद हुसैन, दिलीप कुमार आदि पुलिस टीम ने जाल बिछा कर, थाना भोजीपुरा जिला बरेली गुलशन सिंह, थाना फरीदपुर जिला बरेली मंगेश यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार, संजीव कुमार त्यागी को सकुशल की बरामद कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में संजीव ने कबूल किया कि उसने अपने परिवार से पैसा लेने के लिए अपने दो साथियों के साथ मिलकर स्वयं ही अपने अपहरण की साजिश रची। आरोपी 40 हजार रूपये की किस्त पहले ही ले चुके थे। पुलिस ने 36500 रूपये, घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन, एक बुलेट UK 06 AQ 5787 की बरामद।

