नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने तीन शिकायतों का तुरंत किया निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने तीन शिकायतों का तुरंत किया निस्तारण | New India Times

नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम के दौरान नगर निगम से सम्बन्धित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण आदि शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए तीन शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया शेष चार शिकायतों को संबन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें।

जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता विक्रमजीत यादव, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) नरेश कुमार व अन्य अधिकारी
मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.