भाजपा नेता संगम दूबे गन्ना सहकारी समिति के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

भाजपा नेता संगम दूबे गन्ना सहकारी समिति के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित | New India Times

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय के बसंतपुर में स्थित सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पद पर भाजपा नेता संगम दूबे व उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह श्रीनेत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन संगम दूबे क्षेत्र के ग्राम खजुरगांवां के दूबे पुर के निवासी हैं। लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि श्री दूबे के चेयरमैन निर्वाचित घोषित किए जाने पर गन्ना समिति का विकास अग्रसर होगा और समिति के रुके व ठप पड़े कार्य को गति मिलेगी।

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं.गणेश दत्त त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अश्वनी कुमार जैसवाल, नगर पंचायत चौमुखा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, विधायक पीआरओ शमशेर बहादुर सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह योगेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ननकू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता एवं पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश जैसवाल, राकेश पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.