गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक दतिया वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे द्वारा गंभीर अपराधों तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोराघाट अंबर सिंह सिकरवार द्वारा टीम बनाकर छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। इसी क्रम में दिनांक 11.10.24 को थाना गोराघाट पर एक पीड़िता महिला ने आरोपी रोहित कुशवाह के विरुद्ध छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट लेख कराई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर से थाना गोराघाट पर आरोपी रोहित कुशवाह निवासी ग्राम उपराय के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध की विवेचना दौरान त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राहुल कुशवाह पुत्र भारत सिंह कुशवाह निवासी ग्राम उपराय को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दतिया पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल दतिया में दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अर्चना पाल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा, महिला आरक्षक सपना रावत, आर.रॉकी रावत, आर. राहुल चतुर्वेदी, आर. संतोष यादव की अहम भूमिका रही।
