वृद्ध दिवस पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क विशाल नेत्र शिविर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वृद्ध दिवस पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क विशाल नेत्र शिविर | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर वृद्ध दिवस को अलग अंदाज में मनाने वाला है। दिनांक 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जीवन ज्योति हॉस्पिटल में रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

मेघनगर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वृद्ध दिवस पर वृद्धों का सम्मान तो होता ही है परंतु हमने अलग अंदाज में वृद्ध दिवस मनाने की सोच को लेकर वृद्ध व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कर वृद्धों का सम्मान कर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग जनों का निदान एवं यथा संभव उपचार किया जाना है। इस निःशुल्क शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा आंखों एवं हड्डी से संबंधित रोग एवं जांच व निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर पश्चात या इसी सप्ताह के बिच अपनी सुविधा अनुसार निःशुल्क किये जायेंगे ।

साथ ही यथा संभव दवाईयां भी वितरण कि जाएगी चश्मे के नंबर निकालना एवं यथा संभव नंबर चश्मा भी निःशुल्क दिए जायेगा। रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री ने बताया कि इस शिविर में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा हड्डी से संबंधित रोग निदान एवं यथा संभव उपचार व दवाईयां दी जायेगी।

रोटरी क्लब के सचिव कमलेश गरवाल ने बताया कि मरीजों को शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए रोटरी क्लब अपना की  एम्बुलेंस सुबह 9 बजे से 12 बजे के बिच 1 घंटे के अंतराल में बस स्टैंड एवं साईं चौराहे पर उपलब्ध रहेगी एवं कोई मरिज चलने में असमर्थ हैं तो रोटरी क्लब के किसी भी सदस्य से सम्पर्क करने पर एम्बुलेंस सेवा घर तक भी दि जाएगी।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक फादर थोमस ने बताया की आवश्यकता पड़ने पर एक्स-रे लेना हुआ तो उसमें जीवन ज्योति हॉस्पिटल की ओर से 50% की छूट पर एक्स-रे किया जाएगा एवं डॉक्टरों कि जांच के पश्चात किसी व्यक्ति को आवश्यक लगे कि निर रिप्लेसमेंट (घुटना बदली) करना है तो वह भी आयुष्मान धारी हे तो उनका शासन की योजना के अंतर्गत निःशुल्क आपरेशन किया जायेगा।  रोटरी क्लब अपना मेघनगर आप सभी वृद्ध बुजुर्ग जनों से अपील करता है कि उक्त शिविर का अधिक अधिक मरीज पहुंच कर निःशुल्क शिविर का लाभ ले सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.