पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आज दिनांक 26/09/2024 को एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला के सेक्टर ऊकाला में ग्राम पंचायत खेड़ी में पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमान आकाश चौहान पंच द्वारा सरस्वती पूजन किया और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे पोषण माह में हाट बाजार में आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीण जनों, गर्भवती माता को आयरन प्रोटीन युक्त संतुलित आहार व तिरंगा भोजन करने की सलाह दी सलाह दी गई।
आंगनवाड़ी में जो पोषण आहार मिलता है उसके व्यंजन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मोटे अनाज के बारे में भी बताया गया सुरजने के पत्ते से प्रोटीन किसी भी सब्जी या दाल में डालकर उसे खा सकते हैं उससे भी अच्छा प्रोटीन मिलता है। पोषण माह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन साहब जी व परियोजना अधिकारी तिरला श्री सत्यनारायन मकवाना जी के मार्ग दर्शन मे किया गया सभी ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त श्रीमती अभिलाषा खराड़ी पर्यवेक्षक द्वारा किया गया।

