मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नर्सिंग की छात्रा के साथ वाशरूम में तमंचे के बल पर ठेकेदार द्वारा अपने साथी के साथ मिल कर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरेली मोड़ पर नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने बताया कि जब वह वॉशरूम यूज कर रही थी, कॉलेज में टाइल्स का काम कर रहे ठेकेदार सुरेश कुमार ने अपने साथी के साथ वॉशरूम में पीछे से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया और तमंचा दिखाकर धमकी दी लेकिन छात्रा ने साहस दिखाकर ठेकेदार के हाथ में काट लिया और शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागी।
पुलिस ने ठेकेदार सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
