एकलव्य विद्यालय छात्रावास में विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा, पानी की समस्या, छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही का भेजा गया प्रतिवेदन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एकलव्य विद्यालय छात्रावास में विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा, पानी की समस्या, छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही का भेजा गया प्रतिवेदन | New India Times

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यार्थियों द्वारा पानी की समस्या और छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग की गई। विद्यार्थी अपनी मांग पर डटे रहे और विद्यालय के समीप धरने पर बैठ गए। दौरान मामले पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण किया गया है तत्काल टैंकर पहुंचा दिया गया था और पानी की व्यवस्था बनाई गई।

छात्रावास अधीक्षक को हटाने की मांग की गई थी जिस पर लापरवाही का प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को दे दिया गया है अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं हालात अन्य समस्याएं भी जांच के दौरान सामने आ सकती है सरकार द्वारा लगातार आदिवासी अंचल में उचित व्यवस्था बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है लेकिन यहां पर हाल कुछ उलट ही देखने को मिल रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article