अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय तहसील क्षेत्र के करहिया पुल स्थित एस. मैरिज हाल पर श्री विश्वकर्मा भगवान का जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के भारी संख्या में भक्तगण आए और श्री विश्वकर्मा भगवान का पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। श्री विश्वकर्मा भगवान जयंती समारोह के आयोजक राम सजन शर्मा तथा राम उजागर विश्वकर्मा और व्यवस्थापक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि श्री विश्वकर्मा भगवान का पूजन कार्यक्रम मंगलवार को 4:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक चला। जिसमें तहसील क्षेत्र से भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। पूजा अर्चना के बाद सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर शिक्षक नेता अनिल तिवारी, प्रिन्स मिश्रा, धनंजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, अखंड पाल, राम निवास उपाध्याय, बाबुन्नर सिंह, विजय कुमार, सुनील सिंह, सुमित श्रीवास्तव, कार्यक्रम संरक्षक शारदा विश्वकर्मा, राम शंकर, रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष जगत विश्वकर्मा, राम निवास विश्वकर्मा, कल्लू, राजू, राम पाल, हरिराम, पारस नाथ, रविंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में भक्तगणों ने पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजक राम सजन शर्मा एवं राम उजागिर विश्वकर्मा द्वारा सभी भक्तगणों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

