मीरा-भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कॉलेज परिसर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कॉलेज परिसर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम | New India Times

मीरा-भाईंदर की जानी-मानी हस्ती, उद्योगपति तथा रीना मेहता कॉलेज के वाइस चेयरमैन व जनरल सेक्रेटरी डॉ. नरेंद्र मेहता का 70वां जन्मदिन भाईंदर (पश्चिम) स्थित मेक्सस मॉल के पास स्थित रीना मेहता कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन के महासचिव एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, “आपका शहर” के संपादक ओमप्रकाश सिंह तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “पंख” की डायरेक्टर दीपा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेंद्र मेहता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

अपने संबोधन में डॉ. नरेंद्र मेहता ने वर्ष 1972 से अब तक मीरा-भाईंदर के गांव से नगर, उपनगर और अब महानगर के रूप में हुए विकास का उल्लेख करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आज रीना मेहता कॉलेज में लगभग 25 पोस्ट-ग्रेजुएट तक के विभिन्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
रीना मेहता ने कहा कि डॉ. नरेंद्र मेहता इस कॉलेज की रीढ़ हैं। उन्होंने शुरुआत से ही स्कूल-कॉलेज को एक माली की तरह मेहनत और समर्पण से सींचकर इसे उच्च स्तर तक पहुंचाया है। उनका जन्मदिन मनाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

मीरा-भाईंदर में डॉ. नरेंद्र मेहता का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कॉलेज परिसर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम | New India Times

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर कौर गुजराल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कॉलेज परिसर, कार्यालय और प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने नृत्य, संगीत, कला और वक्तृत्व के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
साथ ही मेवाड़ा राजआश्रम, डोंगरी (उत्तन) के मैनेजिंग ट्रस्टी जय सुथार ने मंच से पुराने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। ट्रस्टी डॉ. सन्नी मेहता ने भी अपने पिता डॉ. नरेंद्र मेहता के जन्मदिन पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने डॉ. नरेंद्र मेहता को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र मेहता ने भी गीत-संगीत के माध्यम से सभी का मन मोह लिया और अपने जीवन के 70 वर्षों के अनुभव साझा किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article