मेघनगर अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर पर रात्रि में गणेश महिला मंडल ने दी भजनों की प्रस्तुति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर पर रात्रि में गणेश महिला मंडल ने दी भजनों की प्रस्तुति | New India Times

मेघनगर सावन के पावन पर्व में धार्मिक भजनों की नगर में चारों ओर धूम, नगर के अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव (शंकर मंदिर) रात्रि में शिव आराधना की गई, भारत में इस माह में वर्षा ऋतु होती है श्रावण मास, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है, भगवान शिव की पूजा करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है। सावन माह के दौरान सोमवार का दिन शुभ होता है।

भक्त समर्पण के साथ भगवान शिव की पूजा करें तो भगवान शिव उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है। भोलेनाथ ने स्वयं कहा है अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है।

मेघनगर श्री गणेश महिला मंडल अन्नपूर्णा मेहता, पुष्पा चौहान, कल्पना चतुर्वेदी, शांति सोलंकी, श्याम बारोट, संगीता सोनी, जय श्री सोनी, अनीता सोनी, सपना मोटवानी, सुंदर बृजवासी, उमा बृजवासी, मैना केवट, गीता राठौर, रमिला पांचाल, गीता प्रजापत, सुनीता परिहार अर्चना प्रजापत अर्चना शर्मा, शोभा नायक, ईदू गुप्ता, सुनीता बघेल, चंदा ठाकुर, निर्मला शर्मा, हेमलता बृजवासी, राधा बृजवासी, टीना शर्मा, विजया मैडम, सवला ठाकुर, वर्षा ठाकुर, रीता श्रीवास, मनाली राठौर, आदि अपस्थित होकर धर्म की अलख जगा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.