निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विधानसभा क्षेत्र इटवा भ्रमण के दौरान इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने ग्राम जुड़ीकुइंया, विकास खण्ड भनवापुर, तहसील डुमरियागंज में उत्तर प्रदेश सरकार की बाढ़ राहत सामग्री बट रही थी, वहां रुक कर उसकी गुणवत्ता की जांच की। जिसमें चावल की बोरी दस किलो होनी चाहिए लेकिन चावल की मात्रा 9.780 किग्रा थी। वहीं आटा का पैकेट 10 किलो होना चाहिए लेकिन आटा की मात्रा 9.930 किग्रा पाया गया। चने की मात्रा 2 किलो होनी चाहिए थी लेकिन मात्रा 1.960 किग्रा पाया गया।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के राशन में कटौती कर गरीबों के साथ क्या करना चाहती है? इस प्रकरण को तत्काल एसडीएम डुमरियागंज से बात कर जांच करवाने की बात से मीडिया को अवगत भी कराया गया।

