जिला परिवहन विभाग अधिकारी देवानंद ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला परिवहन विभाग अधिकारी देवानंद ने की 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत | New India Times

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट के अध्यक्षता में शुरू की गई। इस अवसर पर एडीएम ब्रह्म लाल जाट ने कहा कि जिस प्रकार परिवार में हम छोटे बच्चों की देखभाल करते हैं या बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें अपने द्वारा स्थापित किए गए पेड़ों की भी देखभाल करनी चाहिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी देवानंद ने बताया कि विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है जो सप्ताह भर जारी रहेगा और विभाग का प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी इसमें भागीदारी निभाएगा और पौधारोपण करेगा और पेड़ बनने तक उसकी नियमित देखभाल करने का दायित्व उसी का होगा। इस अवसर पर कार्यालय के धर्मपाल सिंह, पवन कुमार, देवेंद्र शर्मा, उत्तम चंद गोयल, भूदेव त्यागी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.