नवागत सीएमओ ने आते ही कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए नगर पालिका दमुआ के विभाग प्रभारी से की समीक्षा बैठक | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवागत सीएमओ ने आते ही कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए नगर पालिका दमुआ के विभाग प्रभारी से की समीक्षा बैठक | New India Times

दमुआ नगर पालिका में लंबे समय से स्थाई सीएमओ ना होने के कारण सारी व्यवस्था चरमरा गई थी। पेयजल की मोटर जलने से एक सप्ताह लोगों को पानी के लिए हलकान होना पड़ा। प्रकाश व्यवस्था में कई जगह दिन में ही स्ट्रीट लाइट जलते पाए गए तो कुछ पोल की स्ट्रीट लाइट बंद है। शासन की कई योजनाएं प्रभावित हो रही थी। नवागत सीएमओ सुश्री पूजा बुनकर ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखाते हुए सभी नगर पालिका के विभाग प्रमुखों से कार्यों की जानकारी ली। कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया। सभी विभागों को समय सीमा में कार्य करने की हिदायत दी गई।

नवागत सीएमओ ने आते ही कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए नगर पालिका दमुआ के विभाग प्रभारी से की समीक्षा बैठक | New India Times

नगर पालिका प्रशासन में राजस्व बढ़ाने की अति आवश्यकता है। सभी करों की वसूली एवं बस स्टैंड में स्थित दुकानों की नीलामी तथा शासन से आने वाले विभिन्न फण्ड की कार्य योजनाओं पर काम करना, स्वच्छता अभियान के लिए नाली निर्माण, आवागमन के लिए सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल लगवाना। शासकीय भूमि के पट्टे बनाने की योजना पर काम करना। दमुआ को व्यवस्थित करने के लिए अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्यवाही करवाना। ऐसे दमुआ में शासन की कई योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.