शराब के नशे की हालत में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

ग्राम इमझिरा में शराब के नशे की हालत में कुएं में गिरने से कामता पिता रामसेवक काछी 36 साल की मौत हो गई है। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सौंप दिया है, घटना शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे उस समय घटित हुई जब परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे, तभी खेत में बने हुए कुआं में कूदने की आवाज आई तो परिजन देखने पहुंचे तो कुएं के पानी में हलचल हो रही थी, मोटर चलाकर जब कुएं का पानी खाली किया तो कामता का सिर दिखाई दिया, इसके बाद  शव मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी, परिजनों ने बताया कामता काछी शराब के नशे में था और वह कुएं की तरफ चला गया था, जिससे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सुबह ग्राम इमझिरा पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया, परिजनों को सौंप दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि कामता शराब के नशे में क्यों और कैसे कुएं में गिरा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.