ज़िला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने पचगांव में आयोजित की रात्रि चौपाल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ज़िला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने पचगांव में आयोजित की रात्रि चौपाल | New India Times

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पचगांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें उन्होंने आमजन की दैनिक जरूरत से जुड़े मुद्दे को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान राजस्व विभाग कृषि पेयजल, विद्युत संबंधी परिवादों को सुनकर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पचगांव में शमशान स्थल निर्माण पचगांव के कुछ क्षेत्रों में पाईप से जलापूर्ति समाधान हेतु विद्युत आपूर्ति से संबंधित परिवेदनाओं को सुनकर जिला कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए निस्तारण संबंधी निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने एसडीएम धौलपुर साधना शर्मा को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के परिवादों को नियमित फॉलो अप किया जाए ताकि उनकी समस्याओं को समाधान हो एवं राहत मिले इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त विभागों के अधिकारी आमजन के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें तथा प्रत्येक जनहित से जुड़े कार्यों की व्यक्तिगत रूप से नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता के उच्चतम मापदंड स्थापित करें। रात्रि चौपाल के अवसर पर सभी विभागीय अधिकारियों ने उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी साधना शर्मा, डीडी आईसीडीएस भूपेश गर्ग सहित अधिकारी कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.