वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मज़दूर संघ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मज़दूर संघ ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के नेतृव में स्वयं सहायता समूह के लिए  राज्यपाल के नाम कलेक्टर झाबुआ को ज्ञापन सौंपा गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह सांझा चूल्हा रसोयन आंगनवाड़ियों से हटाने के आदेश का कड़ा विरोध करते हैं पिछले 15 वर्षों से लगातार स्वयं सहायता समूह आंगनीवाड़ियों में भोजन प्रदान कर रहा है। जिससे जिले के कुपोषण की समस्या में कमी आई है।

New India Times

राज्यपाल महोदय हमारी समस्या को संज्ञान में लेते हुए महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।

इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष राधू सिंह भाबर, प्रदेश मंत्री सौम भूरिया, सयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय परमार, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, प्रभारी राजू गरवाल थांदला, सुरजी भगोरा, एवम अन्य कार्यकर्ता एवम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.