उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद में गंभीर बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद में गंभीर बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज | New India Times

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सेक्टर 16 A नया मुरादाबाद में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल उजाला सिग्नल ब्राइट स्टार हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गों के लिए क्रिटिकल केयर हेल्थकेयर सर्विसेज को सुलभ तथा सस्ता बनाने के अपने प्रयास में उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के अंतर्गत सूची बुद्ध किए जाने की घोषणा की गई।
उजाला सिगन्स ग्रुप के उजाला सिगनेस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद द्वारा उठाया गया यह कदम अब मुरादाबाद और इससे सटे राज्यों के वंचित क्षेत्रों और वंचित वर्गों तक विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अपनी प्रतिबद्धता का बहुत बड़ा सबूत है।
उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के ऐसे लोग जो पैसों की कमी की वजह से इलाज नहीं करवा पाते हैं वह अब उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष योजना का लाभ उठा सकते हैं।
उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद में सभी तरह की सर्जरी और इलाज कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आने वाले इलाजों में हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर एवं रीड़ की हड्डी की सर्जरी, ह्रदय सर्जरी, डायलिसिस, पक्षाघात, कीमोथेरेपी, बाल चिकित्सा सर्जरी, नवजात सर्जरी शामिल है।
इलाज और इसके फायदे पर टिप्पणी करते हुए उजाला सिग्नस के अध्यक्ष और डायरेक्टर प्रबल घोषाल ने कहा हमें खुशी है कि सबको महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहिया करने में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के रूप में समर्थन मिला है हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे शहरों में वैश्विक मनको के इलाज प्रदान किए जाएं इससे अब यह सुनिश्चित होगा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहा कोई भी व्यक्ति बिना किसी अनावश्यक आर्थिक बोझ के बगैर जरूरी इलाज करवा सकता है।
डायरेक्टर डॉक्टर सचिन बजाज ने कहा कि हमारा मानना है कि हर व्यक्ति चाहे उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो चिकित्सा देखभाल और उपचार पाने का हकदार है इस योजना के अमल से इस उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस योजना के तहत उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल मुरादाबाद में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए आवेदकों को सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, इन दस्तावेजों में बीपीएल कार्ड, मूल आयु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड शामिल है जिसके पास बीपीएल कार्ड नहीं है उनके लिए सक्षम सरकारी अधिकारियों से आय प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.