संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना विधानसभा क्षेत्र के एवं अजयगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा भापतपुर के ग्राम गड़ैल्य पुरवा में सड़क ना होने से ग्रामीणों ने दिखाया आक्रोश ग्रामीणों ने बताया है कि हम लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कई बार निवेदन किया है कि हम लोगों के गांव में बिजली, पानी और सड़क नहीं है हम लोगों को सिर्फ जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन मिला है लेकिन आज तक हम लोगों को सड़क नहीं मिली है अब हम लोगों ने ठाना है कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए गए वादे अब पूरे हो ग्रामीणों ने बताया है कि लगभग 1 किलोमीटर के आस पास हमारी सड़क बनना है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से अपील की है कि हम लोगों को जल्द से जल्द सड़क दिलाई जाए। ताकि हम लोगों का आवागमन सुलभ हो जाए बरसात के मौसम में हम लोगों को निकालना बड़ी मुश्किल होता है और हमारे ग्राम तक चार पहिया वाहन एवं एंबुलेंस नहीं आ पाती है हमारा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है हम लोगों के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। आजादी के 77 वर्ष होने को है लेकिन हम लोगों को आज तक सड़क नहीं मिली है ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने आंदोलन करने की दी चेतावनी।
