टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फिल्मी स्टाइल में भागे 5 नाबालिग आरोपी, एक भयानक हत्याकांड का आरोपी, पुलिस हैरान | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फिल्मी स्टाइल में भागे 5 नाबालिग आरोपी, एक भयानक हत्याकांड का आरोपी, पुलिस हैरान | New India Times

25 जनवरी को थाटीपुर क्षेत्र में बने बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल अपचारी दीवार फांदकर फरार हो गए थे, इस घटना के बाद एक बार फिर शुक्रवार अल सुबह 2-3 बजे 5 बाल अपचारी फिर बाल सुधार गृह से भागने में सफल हो गए हैं, जिससे पुलिस भी हैरान है। जेल ब्रेक की खबर मिलते ही थाटीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टॉयलेट के रोशनदान से भागे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग कई दिनों से भागने की प्लानिंग कर रहे थे गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बाल संप्रेषण गृह के टॉयलेट का रोशनदान खोदकर उसकी ग्रिल तोड़ी और पांच नाबालिग फरार हो गए। इस बात की जानकारी तब लगी जब ये नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह के अंदर नजर नहीं आए। जब वार्डन ने टॉयलेट का रुख किया और अंदर के हालात देखे तो तुरंत माजरा समझ आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी, सीएसपी समेत पूरा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। 5 में से एक वीभत्स हत्या का आरोप।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article