कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की मनाई जयंती | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की मनाई जयंती | New India Times

संविधान निर्माता डॉ भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की 133 वां जन्म जयंती संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा के संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के जिला अध्यक्ष सतीश दामोदर, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक विजय राठौड़, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव सदानंद  कबसे, राजकुमार मंडलोई, संतोष निंभोर, जयराम निराले एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी द्वारा बाबा साहब की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि संविधान निर्माता ने भारत ही नहीं विश्व के समस्त लोगों को संदेश दिया है सभी लोग मिलकर रहें। एकजुटता से रहें। भारत के संविधान में सभी को समानता का अधिकार है। बाबा साहब ने भारत के हर वर्ग के लिए संविधान की रचना की है और आज प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करने का कार्य बाबा साहब ने किया है। हम उनके आदर्शों पर चलें। सभी ने बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए। संविधान निर्माता जिंदाबाद के नारे लगाए।

By nit