रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में एक बड़ा अपडेट है। अपडेट ये हैं कि उनकी यहां होने वाले दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है। अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी। लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है। प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी। इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी।
