मध्य प्रदेश स्टेट की हज वेटिंग लिस्ट किल्यर होने से बुरहानपुर के पांच और हाजियों का हुआ चयन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश स्टेट की हज वेटिंग लिस्ट किल्यर होने से बुरहानपुर के पांच और हाजियों का हुआ चयन | New India Times

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल की 175 वेटिंग लिस्ट क्लियर होने से बुरहानपुर के पांच और हाजियों का चयन हुआ है। अब बुरहानपुर से कल 104 हाजी मुकद्दस हज यात्रा पर मक्का और मदीना जाएंगे। यह हज यात्रा जून 2024 में प्रारम्भ होगी। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल और हज वेलफेयर सोसायटी की बुरहानपुर ज़िला ईकाई के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी (उर्फ़ दादा) ने बताया कि बुरहानपुर के हमीदपुरा स्थित धार्मिक मदरसा, मदरसा फैजुल उलूम में धार्मिक शिक्षा देने वाले हाफ़िज़ मतीन खान मेहबूब खान (COVER NO MPF 1152-5-0) के परिवार के 5 लोगों का सिलेक्शन वेटिंग लिस्ट में हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.