सहायक आयुक्त ने चारोलीपाडा, छोटी गोला ढेकलबडी में किया औचक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सहायक आयुक्त ने चारोलीपाडा, छोटी गोला ढेकलबडी में किया औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा 03 अप्रैल 2024 को दोपहर पश्चात् शास. प्रा.वि. चारोलीपाडा तथा मा.वि.चारोली पाडा वि.ख. झाबुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रा.वि.चारोली पाड़ा में 4 शिक्षक में से एक शिक्षक अजय मुवेल अनुपस्थित पाये गये तथा 03 शिक्षक उपस्थित पाये गये।

सहायक आयुक्त ने चारोलीपाडा, छोटी गोला ढेकलबडी में किया औचक निरीक्षण | New India Times

किंतु कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। शिक्षक से चर्चा करने पर बताया गया की पास के गांव में शादी में जाना बताया गया। शिक्षक अनुपस्थित होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। मा.वि.चारोलीपाड़ा संस्था में 5 शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज पाये गये जिसमें 02 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। चर्चा करने पर पाया गया कि स्कूल रिजल्ट को लेकर गये हैं। कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया।

सहायक आयुक्त ने चारोलीपाडा, छोटी गोला ढेकलबडी में किया औचक निरीक्षण | New India Times

अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रा.वि. छोटी गोला संस्था का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी शिक्षक तथा छात्र भी उपस्थित थे। उमावि ढेकलबडी का निरीक्षण किया गया। संस्था में प्राचार्य एवं 3 शिक्षक उपस्थित  तथा अन्य सभी शिक्षक अनुपस्थित पाये गये और छात्रों की उपस्थिति भी बहुत कम पायी गई। विद्यालय के प्राचार्य और अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।

By nit