मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महंत 108 नर्मदानंद गिरि जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नागझिरी घाट इतवारा पर श्री राम झरोखा धाम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टीज ने भगवान् श्रीराम नवमी एवं हनुमान जयंती उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्व सहमति से लिया है। बैठक में अध्यक्ष श्री 108 नर्मदानन्द गिरी महाराज, हरिओम अग्रवाल, महेन्द्र जैन, महावीर प्रसाद बांदिल, विष्णु मित्तल, राजेंद्र खादीवाला, भगवती प्रसाद लखोटिया, महेश जोशी, विपिन पुरोहित, रामधारी मित्तल, भगवानदास वैष्णव उपस्थित थे। बैठक में सर्व सहमती से यह निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 अप्रैल को रामनवमी एवं 23 अप्रैल को हनुमान जयंती उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पूजा पाठ भजन के अलावा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। समस्त ट्रस्टीज ने बुरहानपुर जिले की जनता से उक्त उत्सव पर पधारकर भगवान श्रीराम की पदार्पित भूमि रामझरोखा मंदिर धाम ट्रस्ट में विराजित भगवान् श्रीराम के दर्शन कर पुन्य लाभ अर्जित करें।
