डॉक्टर शेख द्वारा रोज़ा इफ़्तार पार्टी में मांगी गई देश में अमन व  चैन की दुवाएं | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डॉक्टर शेख द्वारा रोज़ा इफ़्तार पार्टी में मांगी गई देश में अमन व  चैन की दुवाएं | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर शेख द्वारा रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से सभी धर्माें के ज़िम्मेदार लोग, सामाजिक व्यक्ति, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने शामिल हाेकर सर्व धर्म एकता का पैगाम श्री कृष्ण की नगरी से पूरे देश को दिया गया। समाज क अमन पसंद लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया। वाजेह हाे कि, वरिष्ठ गुप्त राेग विशेषज्ञ डॉक्टर शेख, डॉक्टर अजमल प्रधान, डॉक्टर रशीद चौधरी, द्वारा हर वर्ष मथुरा, आगरा सहित देश के कई शहराें में राेजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसमें सर्वधर्म एकता का नजारा देखने को मिलता है। राेजा इफ्तार के बाद खाने का भी एहतमाम किया गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार में हिस्सा लिया।

इस मौक़े पर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष जनाब डॉक्टर जेड हसन, सचिव तनवीर खान, कांग्रेस विधायक एंव विधान मंडल दल के पूर्व नेता जमाव प्रदीप माथुर, राष्टीय लाेकदल के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशाेक अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री जनाब जहीर अब्बास जैदी, अकील उद्दीन, बाेबी भारती, फैजआम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ़.इलियास, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर शेख, अजमल प्रधान, असलम शेख, डॉ रशीद चाैधरी, मंसूर अली, अनवार हुसैन, विष्णु गुप्ता, नागपाल जी, भगत सिंह, जाकिर भाई, नाैशाद खांन, नईम खॉन, फहीम खान, नदीर आदि सैकड़ों की तादाद में लोगों ने शिरकत की। राेजा इफ्तार में आये हुये सभी का डॉक्टर रशीद चाैधरी ने शुक्रिया कहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.