बुरहानपुर की हरदिल अज़ीज़ शख्सियत मरहूम हज़रत सैय्यद तिलत तमजीद बुखारी (बाबा मियां) की याद में विभिन्न शोबों की एक दर्जन हस्तियों को अवार्ड से नवाज़ा जाएगा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर की हरदिल अज़ीज़ शख्सियत मरहूम हज़रत सैय्यद तिलत तमजीद बुखारी (बाबा मियां) की याद में विभिन्न शोबों की एक दर्जन हस्तियों को अवार्ड से नवाज़ा जाएगा | New India Times

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि समिति (ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी) के सरपरस्त रहे मरहूम हज़रत सैयद तिलत तमजीद उर्फ़ बाबा मियां की याद में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, ज़िला यूनिट बुरहानपुर के साथ मिलकर अगस्त 2024 में एक अवार्ड तकसीम का प्रोग्राम मुनअकिद करने जा रही है। मरहूम सैय्यद तिलत तमजीद बुखारी (बाबा मियाँ) के नाम से यह अवार्ड, खिदमत के हर शोबों में नुमाया काम कर रही शहर की एक दर्जन शख्सियतों को दिया जाएगा।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार) ने बताया कि हज वेलफेयर सोसायटी ने मरहूम बाबा मियां की हयाती में उनकी मौजूदगी, रहनुमाई व सरपरस्ती में हज तरबियती कैम्प, तालीमी इजलास सहित बहुत से प्रोग्राम मुनअकिद किए हैं। मिल्ली और समाजी खिदमत का जज़्बा उनके दिल में था। मरहूम हमेशा खिदमतगारों की हौसला अफ़ज़ाई करते थे। तसबीह की माला के समान मानव सेवा हेतु नौजवानों की टीम तैयार करने में और उनको सही रास्ता दिखाने में उनकी भी बड़ी दिलचस्पी थी। इस लिए मरहूम के नाम से अवार्ड बुरहानपुर शहर में तालीम, हज, सेहत, सहाफत व दीगर सामाजी खिदमत में नुमाया तआवुन दे रही शख्सियतों को दिया जाएगा। तालीम के फरोग़ के लिए काम कर रही शख्सियतों व आला तालीम हासिल कर रहे तलबा का भी खुसूसी तौर पर एजाज़ व इकराम किया जाएगा।

मेमोरियल अवार्ड प्रोग्राम में सोसायटी की मध्यप्रदेश यूनिट के ज़िम्मेदार शिरकत करेंगे। सुबाई नायब सदर मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल व ज़िला यूनिट बुरहानपुर के सदर हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ़ दादा ने बताया कि तारीख व जगह के ताल्लुक से व दीगर मौज़ू पर मशवरा कर अलग से ग्रुप में और सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी तफसील जनता को दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.